सोशल मीडिया के ज़माने में हर कोई सोशल मीडिया के ज़रिए खुद को दिखाना चाहता है और अपना फैन पेज बनाना चाहता है और फेसबुक उन्हें वहां ज़्यादा फॉलोअर्स जोड़कर मोनेटाइज़ेशन के ज़रिए इनकम कमाने का मौका दे रहा है, इसलिए हर कोई अपनी प्रोफ़ाइल को पेज में बदल रहा है और मोनेटाइज़ेशन टैब चालू कर रहा है। अगर आप भी यह काम करना चाहते हैं लेकिन सही गाइड नहीं मिल रहा है, तो आज के आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी दी जाएगी ताकि आप भी अपनी प्रोफ़ाइल को पेज में बदल सकें।
फेसबुक Profile को पेज में बदलें
| विषय | Facebook Profile | Facebook Page |
|---|---|---|
| मित्र / फॉलोअर सीमा | अधिकतम 5,000 मित्र | असीमित फॉलोअर |
| व्यावसायिक उपयोग | अनुमति नहीं है | पूरी तरह से अनुमत |
| Facebook Ads | उपयोग नहीं कर सकते | उपयोग कर सकते हैं |
| Insights / Analytics | उपलब्ध नहीं | उपलब्ध है |
| Monetization सुविधा | नहीं | उपलब्ध है |
| ब्रांडिंग | सीमित | पेशेवर |
| श्रेणी चयन | नहीं | उपलब्ध है |
| सुरक्षा और नीतियाँ | जोखिमपूर्ण | सुरक्षित |
Facebook Monitization Policy
Monetization के लिए कंटेंट का Original और Authentic होना बहुत जरूरी है। किसी दूसरे Creator के वीडियो को डाउनलोड करके दोबारा अपलोड करना, TikTok या अन्य प्लेटफॉर्म का Watermark वाला वीडियो इस्तेमाल करना, या बिना अनुमति के Copyright Music लगाना सख्त रूप से मना है। ऐसे मामलों में Monetization बंद की जा सकती है।
Facebook पर हिंसा, नफरत फैलाने वाला कंटेंट, अश्लील या Adult सामग्री, भ्रामक जानकारी और Fake Earning Claims पर Monetization नहीं मिलती। इसके अलावा Fake Likes, Views या Bot Traffic का इस्तेमाल भी Policy Violation माना जाता है।
Facebook Monetization के कई तरीके हैं जैसे In-Stream Ads, Reels Ads, Stars (Live Video), Paid Online Events और Brand Collaboration। इन सभी सुविधाओं के लिए Creator की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और Page किसी Monetization Supported Country में होना चाहिए।
लंबे समय तक Monetization बनाए रखने के लिए हमेशा Quality Content पोस्ट करें, Copyright-Free Music का उपयोग करें और Facebook की Monetization Policies का नियमित रूप से पालन करें।

एक टिप्पणी भेजें